Aba News

गिरिडीह में जनता दरबार: उपायुक्त ने सैकड़ों लोगों की समस्याओं का किया समाधान

गिरिडीह, 16 सितंबर 2025: जिला उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को सामने रखा। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आज की जनता दरबार की खास बात यह रही कि वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमिसुधार उपसमाहर्ता और अंचलाधिकारी भी जुड़े हुए थे। इसका मुख्य उद्देश्य आमजनों की शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण पारदर्शिता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ किया जाए, ताकि आमजन बार-बार विभागों का चक्कर न काटें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें