Aba News

गिरिडीह में डांडिया, भारत माता पूजन और 251 महिलाओं का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

गिरिडीह, 16 सितंबर 2025: गिरिडीह के विवाह भवन में आज भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ भारत माता पूजन, डांडिया नृत्य और 251 महिलाओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिभाव और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। पारंपरिक परिधान में शामिल महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की गरिमा को जीवंत कर दिया। इस मौके पर सक्षम श्री और हितिका केडिया का जन्मदिन भी वैदिक मंत्रोच्चारण, पुष्प अर्पण और आरती के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. श्रवण कुमार (ओम वैष्णवी नर्सिंग होम) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सीआरपीएफ के पंकज कुमार, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, डॉ. मनीषा जालान, श्रीमती जूली केडिया, श्रीमती तनुजा सहाय और श्रीमती निर्मला कौर शामिल हुईं। सभी ने ऐसे आयोजनों को समाज की एकता, नारी शक्ति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें