Aba News

यूथ कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन पर जोर, कर्मठ साथियों को जोड़ने का आह्वान

गिरिडीह : मंगलवार को नया परिषद भवन में यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों नेताओं का स्वागत जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष युवा यश सिन्हा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद सरफराज अंसारी, बिलाल हुसैनी और सदाकत खान ने बुके देकर किया।

बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने, कर्मठ साथियों को जोड़ने और जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी ने कहा कि पूर्व युवा कांग्रेस के साथियों को फिर से पार्टी में शामिल कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने संगठन सृजन के माध्यम से कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने और रिटायर साथियों को फिर से पार्टी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, इसलिए वोट चोरी को रोकने के लिए सभी को सक्रिय रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें