Aba News

ताज बंगाल होटल में रेलवे विकास पर उठी गिरिडीह की आवाज

कोलकाता के ताज बंगाल होटल में आयोजित ZRUCC बैठक में गिरिडीह–कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के मुख्य सदस्य मुकेश कुमार जालान ने रेलवे विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे रखे। उन्होंने मधुपुर–न्यू गिरिडीह–कोडरमा रेल लाइन के दोहरीकरण की मांग की और गिरिडीह से पटना व कोलकाता तक सीधी रेल सेवा शुरू करने पर जोर दिया। जालान ने हावड़ा–पटना वंदे भारत ट्रेन का मधुपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की भी अपील की।

उन्होंने आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने, गया–हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को गिरिडीह होते हुए चलाने, टुंडी रोड के जर्जर ओवरब्रिज को डबल लेन बनाने और गिरिडीह की रेलवे लाइब्रेरी व अंटाबंगला मैदान को पुनर्जीवित करने की मांग की। बैठक में भाजपा आईटी सेल गिरिडीह जिला संयोजक शाहिल शर्मा ने भी इन सभी मांगों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें