Aba News

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने बाकसीडीह माथाडीह में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कहरबारी निवासी विक्की कुमार और अख्तर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने जब बाइक से संबंधित कागजात मांगे तो दोनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। संदेह होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पचम्बा थाना लाया गया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मई माह में गिरिडीह टाउन रजिस्ट्री ऑफिस के पास से उक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी की थी। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। पचम्बा थाना कांड संख्या 105/2025 के तहत दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें