Aba News

हजारीबाग में बड़ी सफलता : एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सली ढेर, बरामद हुई तीन एके-47

 झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन को नक्सल अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में झारखंड पुलिस की वांछित सूची में शामिल और एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश भी है।

सूत्रों के मुताबिक, एनकाउंटर के बाद सर्च अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके से तीन एके-47 राइफल भी जब्त की गई हैं। इस अभियान को पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस मुख्यालय ने नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार है –

  • सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, केंद्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ का इनामी।

  • रघुनाथ हेंब्रम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

  • वीर सेन गंझू, कमेटी मेंबर और 10 लाख रुपये का इनामी।

इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन लंबे समय से झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसकी मौत से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस किसी भी अन्य छिपे हुए नक्सली की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें