Aba News

झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, मंत्री सुदिव्य सोनू ने बांटे प्रशस्ति पत्र

गिरिडीह के उत्सव उपवन में रविवार को आयोजित प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह झारखंड आंदोलनकारियों के लिए यादगार बन गया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले करीब 230 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपने आंदोलनकारी साथियों को नहीं भूली है और उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ी है। इस अवसर पर सदर प्रखंड के बीडीओ गणेश रजक समेत झामुमो के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह ने आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को फिर से जीवंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें