गिरिडीह की उप नगरी पचंबा स्थित गोपाल गोशाला में गिरिडीह चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से विशेष कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हाल ही में भारत सरकार द्वारा किए गए जीएसटी में बदलाव पर चर्चा करना तथा स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर भारत बनाओ अभियान को बढ़ावा देना था। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थिति रही।

सबसे पहले मंत्री का स्वागत चैंबर के जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने बुके देकर किया गया। इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कई सुझाव को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही GST में बदलाव से हुए लाभ और हानि जैसे सवाल भी किए गए। इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्राप्त सुझाव को लिखित रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री को देने ओर उस पर विचार करने का आग्रह करने की बात कही।

कहा कि देश के गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने जीएसटी में बदलाव करते हुए देश की जनता को राहत देने का काम किया है। नवरात्रि के शुभ दिन 22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू हो जाएगा। देश के निम्न और मिडिल वर्ग के लोगों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी में संशोधन कर बड़ी सौगात प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया। मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला प्रदीप अग्रवाल अमरजीत सिंह सलूजा अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद थे।













