Aba News

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में गड़बड़ी, बुजुर्गों से वसूला जा रहा किराया

गिरिडीह से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां बुजुर्गों से किराया वसूला जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों और बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देकर उनके खर्चों में कमी लाना है, लेकिन कुछ बस मालिक इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। तिसरी निवासी कामेश्वर भारती ने बताया कि वह यादव डीलक्स बस से गिरिडीह आ रहे थे, तभी सहचालक ने उनका आधार कार्ड नकली बताकर उनसे 100 रुपये किराया वसूला और टिकट भी जारी कर दिया।

जब सहचालक कांग्रेस कुमार से पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर नाम व जन्मतिथि की जगह नंबर दिख रहा था, इसी कारण किराया लिया गया। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी छात्र और बुजुर्गों से किराया वसूली की शिकायतें मिल चुकी हैं। सहचालकों द्वारा आधार की सत्यता जांचने का अधिकार भी कई सवाल खड़े करता है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें