Aba News

पीएम शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

गिरिडीह के पीएम शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बैठक के उद्देश्य और इसमें अभिभावकों की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक माह बच्चों की जांच परीक्षा ली जाती है और उसका परिणाम अभिभावकों को दिखाया जाता है।

इस दौरान बच्चों की मूल्यांकन कॉपी भी अभिभावकों को प्रदर्शित की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को स्वीटी कुमारी, तनुप्रिया, पूनम कुमारी, ललिता देवी और काजल देवी ने संबोधित किया। बैठक में सरिता देवी, इन्दु देवी, रेनु देवी, सीमा, गीता, शोभा, गुड़िया सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें