Aba News

गिरिडीह डबल मर्डर आरोपी ने थाने में फंदा लगाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने मंगलवार को थाने के लॉकअप में आत्महत्या का प्रयास किया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हिरासत में उसने सुतरी का फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की, जिससे उसके गले में गहरे जख्म आ गए।

तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर राजेश चंद्रा ने उसकी मौत की पुष्टि की। बता दें कि सोमवार को ही श्रीकांत को नीमाडीह गांव की दो महिलाओं की गला दबाकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों शव जंगल से बरामद हुए थे और पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल से हुआ। थाने में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें