Aba News

गिरिडीह में जनता दरबार बना लोगों की आवाज़ का सशक्त मंच

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार अब आमजनों के लिए भरोसे का केंद्र बन गया है। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को जन समाधान पोर्टल के माध्यम से विभागों तक भेजकर पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। भूमि विवाद, पेंशन, राशन, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसी समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सेतु है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को समय पर राहत पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें