Aba News

गिरिडीह में ज्योति कलश रथ यात्रा की तैयारियां शुरू, महिला मंडल गायत्री परिवार कर रहा दीप यज्ञ

गिरिडीह में आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होने वाली ज्योति कलश रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में महिला मंडल गायत्री परिवार द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जन-जागृति फैल सके और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो। इसी उद्देश्य से आज सिहोडीह मुख्य मार्ग स्थित बजरंग बली मंदिर के पास दीप यज्ञ का विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने गुरुदेव के ज्ञान यज्ञ की विशेष चर्चा करते हुए लोगों से मिलकर कदम बढ़ाने और जीवन को धन्य बनाने का आह्वान किया। आयोजन समिति का कहना है कि दीप यज्ञ न केवल यात्रा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें