Aba News

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

गिरिडीह, 09 सितंबर 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर रूम और अन्य आवश्यक पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर उपकरणों की स्थिति और रखरखाव की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तैनात सशस्त्र बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान बीयू हॉल, सुरक्षा लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र और कमरों की सीलिंग जैसी व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें