Aba News

गोलगो जंगल में दो महिलाओं की हत्या, गावां थाना पर लापरवाही का आरोप

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया है। मंगलवार सुबह मृत महिलाओं के स्वजनों और ग्रामीणों ने थाना गेट पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही तथा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मामला निमाडीह की 32 वर्षीय रिंकी देवी और 25 वर्षीय सोनी देवी का है, जो गुरुवार से लापता थीं। सोमवार को आरोपी श्रीकांत चौधरी की निशानदेही पर गोलगो जंगल से दोनों महिलाओं के सड़े-गले शव बरामद हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि श्रीकांत और सोनी देवी के बीच प्रेम संबंध था, जिसे परिवार ने पहले उजागर कर पंचायत में जुर्माना भी लगाया था, लेकिन रिश्ता जारी रहा। आरोपी ने पूछताछ में गला घोंटकर दोनों की हत्या करने की बात कबूल की है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें