Aba News

ऑल इंडिया रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप में दीपक मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते मेडल, गिरिडीह का नाम किया रोशन

गिरिडीह बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा साइंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में 6 और 7 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप में दीपक मार्शल आर्ट्स एकेडमी गिरिडीह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की और शहर का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में अंकित भदानी और आर्या मिश्रा ने गोल्ड मेडल जबकि कुमार शशांक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए और आपसी प्रतिस्पर्धा के बीच गिरिडीह के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर को बगोदर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया गया। दीपक मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक व कराटे शिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें