झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह बड़ा मुठभेड़ हुआ, जहां कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में जोनल कमांडर व 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया। यह मुठभेड़ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर सुबह करीब 6 बजे हुई। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का दस्ता सक्रिय है, जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने पहले गोलीबारी शुरू की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल भारी पड़े। घटना के बाद इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि अमित हांसदा की मौत से नक्सल संगठन को बड़ी चोट पहुंची है और क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर असर पड़ेगा।












