गिरिडीह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को जैन समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दिगंबर जैन पंचायत की ओर से बड़ा चौक से आरंभ हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवक-युवतियां शामिल हुए।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जैन मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग में भगवान महावीर के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परंपरागत उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में भाग लेकर अपनी धार्मिक एकजुटता और श्रद्धा का परिचय दिया।













