Aba News

गिरिडीह में दो दिवसीय सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह इनडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय खेल मंत्री झारखंड सरकार सुदीब्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत बिशपुते, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रतियोगिता में ओम वैश्णवी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सरवन कुमार प्रायोजक के रूप में जुड़े। इस टूर्नामेंट में कुल डेढ़ सौ बालक-बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, जो जिले में बैडमिंटन खेल के प्रति बढ़ती रुचि और प्रतिभा को दर्शाता है। सफल आयोजन हेतु एसोसिएशन के सदस्य नागेंद्र कुमार, विकास रंजन, रोहित श्रीवास्तव, नीतीश नंदन, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता से उभरती प्रतिभाओं को निखारने और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें