गिरिडीह। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी देवघर जाने के क्रम में रविवार को गिरिडीह पहुंचीं। नए परिसदन भवन में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सशस्त्र बलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव देवघर रवाना हुईं, जहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके साथ ही वे बासुकिनाथ में भी पूजा रचेंगी।












