Aba News

खैरीडीह में अवैध खनन पर नोटिस के बावजूद जारी ब्लास्टिंग, करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के खैरीडीह मौजा स्थित वारिश स्टोन माइन्स में अवैध खनन और अनियंत्रित ब्लास्टिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर खान सुरक्षा निदेशक, कोडरमा क्षेत्र ने 15 मई 2025 की जांच में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि कर खदान संचालक मोहम्मद आजाद हुसैन को नोटिस जारी किया है और तत्काल ब्लास्टिंग रोकने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट में पाया गया कि खदान से महज 300 मीटर पर घर और संरचनाएं हैं, जहां नियमों के तहत ब्लास्टिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद दो किलो से अधिक विस्फोटक से धड़ल्ले से ब्लास्टिंग जारी थी। ग्रामीण मोहम्मद सुफेद आलम और मोहम्मद अरबार अंसारी ने आरोप लगाया कि न केवल अवैध खनन से घरों में दरारें और जलस्तर पर असर पड़ा है, बल्कि करीब 1.14 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर सरकार को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीजीएमएस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन से खनन माफियाओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें