Aba News

गिरिडीह में जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन

गिरिडीह, 31 अगस्त 2025:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आज जोश और उत्साह के बीच समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला प्रशासन इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच मित्रवत क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पुलिस इलेवन ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

एसआई निरंजन कुमार ने 30 गेंदों पर 64 रन की आतिशी पारी खेली और बेस्ट बैट्समैन बने, जबकि एसआई अंजन कुमार ने 3 विकेट झटककर बेस्ट बॉलर का खिताब हासिल किया। इसी क्रम में 100 मीटर दौड़, शॉट पुट और तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विजेताओं को उपायुक्त रामनिवास यादव ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें