बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड और दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कराटे सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कराटेकार अभिषेक सहाय, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह के अध्यक्ष राहुल बर्मन, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष सौरभ जालान और सचिव शशांक अग्रवाल उपस्थित रहे।

तिथियों ने बेल्ट ग्रेडिंग में सफल बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट श्रेणी में क्रमशः अयांस श्रीवास्तव, सोनम कुमारी, अनिकेत भदानी, निक्की कुमारी, हिमानी घोष, दिव्यांका श्रीवास्तव सहित कई छात्रों ने उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा आरुषि, भूमि का, अर्जुन, अंजनी और अमृत को विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। पार्क संचालक वीरेन्द्र राय ने बच्चों को नियमित कराटे प्रशिक्षण की अनुमति देने की घोषणा की। समारोह को दीपक श्रीवास्तव और मो. इबरार कुरैशी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।













