Aba News

गिरिडीह में मोमिन सोसाइटी कार्यालय का उद्घाटन, एकता और तालीम पर दिया गया जोर

गिरिडीह, चौरासी करहरबारी:- मोमिन सोसाइटी चौरासी करहरबारी के नए कार्यालय का उद्घाटन नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि “देश की आज़ादी में सभी धर्म और वर्ग के लोगों ने कुर्बानी दी है, और समाज की एकता से ही हिंदुस्तान मजबूत होगा।”

वहीं, डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि यह कार्यालय शिक्षा का केंद्र बने और समाज में तालीम के विस्तार के लिए काम करे, क्योंकि विकास की असली कुंजी शिक्षा है। डॉ. रेयाज अहमद ने इसे समाज के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि अब इसका उपयोग बुराइयों को रोकने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम में मो. युसूफ अंसारी, चाँद रशीद अंसारी, नूर अहमद अंसारी सहित कई समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने विचार रखे। मौके पर बड़ी संख्या में सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें