Aba News

भाजपा नेता साठू ठाकुर झामुमो में शामिल, मंत्री सुदिव्य कुमार बोले– गरीबों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध

गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता कृष्ण लाल ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुष्पमाला और पार्टी पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर साठू ठाकुर ने कहा कि वे मंत्री सुदिव्य कुमार और झारखंड सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही झरियागादी व पाठकहीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विचारधारा को झारखंड की प्रगति का आधार बताया।

वहीं, प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में विकास की कहानी विधायक सुदिव्य कुमार के नाम से लिखी जाएगी। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, नगर सचिव सन्नी रैन समेत कई नेताओं ने विचार रखे। बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल होकर झामुमो का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें