Aba News

गिरिडीह में दुकानों पर निगम की कार्रवाई पर विवाद, दुकानदारों ने जताया विरोध

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में संचालित 24 दुकानदारों को दुकान तोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को अंबेडकर चौक पर अधिवक्ता सुजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि ये दुकानें 28 वर्ष पूर्व तत्कालीन DC केके पाठक और नगर निगम द्वारा बनवाई गई थीं, लेकिन अब निगम इन्हें तोड़ने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है और गिरिडीह उपायुक्त को भी किसी तरह की कार्रवाई से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके नगर निगम ध्वनि यंत्र से दुकान खाली करने की घोषणा कर रहा है, जो कोर्ट आदेश की अवहेलना है। निगम की कार्रवाई के विरोध में सभी दुकानदारों ने आज अपनी दुकानें बंद रखीं। मौके पर कुंदन कुमार स्वर्णकार, संतोष कुमार गुप्ता, लुमान आलम, बीरेंद्र प्रसाद, विद्या पति, मनोज बर्मन, दीपक साव, राजेंद्र अग्रवाल, भोला सिंह, उदय कुमार, सुधीर कुमार और छोटू गुप्ता समेत सभी 24 दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें