गिरिडीह वार्ड नंबर 29 स्थित धारियाडीह सार्वजनिक कालीमंडा में शनिवार को मां मनसा पूजा का समापन भंडारे और मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यहां लगातार 26 वर्षों से मां मनसा की पूजा अर्चना होती आ रही है और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिवर्ष प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ उत्सव मनाया जाता है।

तीन दिनों तक पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बाद शनिवार को भंडारा और मूर्ति विसर्जन के साथ पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां मनसा की महिमा अपार है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना हमेशा पूरी होती है। मौके पर आयोजनकर्ता अभिषेक शर्मा उर्फ राजीव, संतोष कुमार, पिंटू विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा, सन्नी रवानी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, माखन राम और राहुल कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।













