देवरी प्रखंड के एक गांव में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय मैदान में बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोग देवरी थाना पहुंचे और थाना का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी की गई, जिससे क्षेत्र की बेटियों में भय का माहौल है। आरोप लगाया गया कि पुलिस कड़ी कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।













