Aba News

“बगोदर एनएच पर चावल लदी ट्रेलर में भीषण आग, लाखों का नुकसान – चालक-खलासी बाल-बाल बचे”

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के समीप एनएच पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक चावल लदी ट्रेलर अचानक आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर से धुआं और लपटें उठती देख लोग मौके पर जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बगोदर थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और देखते ही देखते पूरा ट्रेलर धुं-धुं कर जल गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहा है। इस हादसे में ट्रेलर और उसमें लदा चावल पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें