Aba News

गिरिडीह में सनसनी: सड़क किनारे झाड़ी से मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 45 वर्षीय लक्ष्मण सिंह का शव सड़क किनारे झाड़ी से बरामद हुआ। शव बैरिया पांडेयभीठा स्थित ढाकोपत्थर के पास मिला, जहां खून फैला हुआ था और मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इससे ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह मंगलवार को घर से सब्जी खरीदने साप्ताहिक हाट जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद वे घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह फिर से तलाश के दौरान ग्रामीणों ने उनका शव देखा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे यह वारदात और भी रहस्यमय हो गई है। सूचना पाकर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी बाकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें