Aba News

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व, भव्य लंगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बीते 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन आज हुआ, जिसके बाद अम्बाला से आए रागी जत्था भाई सतनाम सिंह और उनकी टीम ने भावपूर्ण शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा है और यह जीवन को सही दिशा देने का मार्गदर्शन करती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गुरु का आशीर्वाद पाया। इस अवसर पर भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें न सिर्फ सिख समाज बल्कि अन्य समुदाय के लोगों ने भी मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पूर्व प्रधान सेवक अमरजीत सिंह सलूजा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे और गुरु परंपरा को नमन किया। प्रकाश पर्व के इस अवसर ने गिरिडीह को साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें