Aba News

गिरिडीह में फोरलेन सड़क निर्माण का आगाज, टावर चौक पर शुरू हुआ भूमि मापी कार्य

गिरिडीह शहर के टावर चौक के पास आज फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते की देखरेख में भूमि मापी का कार्य शुरू हुआ, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि फोरलेन परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को यातायात जाम से राहत मिल सके।

एसडीएम ने कहा कि फोरलेन बनने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय व्यवसाय को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करेगी। फोरलेन सड़क न केवल लोगों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि गिरिडीह के विकास की रफ्तार भी तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें