Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित-विज्ञान मेला व संस्कृति महोत्सव सम्पन्न

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला सह संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र सोशल मीडिया प्रमुख आलोक तिवारी, प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू, समिति उपाध्यक्ष डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रधानाचार्य आनंद कमल और अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय अजीत मिश्रा ने कराया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आनंद कमल ने दिया।

संयोजक शर्मेंद्र साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्या भारती के विद्यालयों में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधि है। इसमें गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिले से कुल 380 छात्र-छात्राओं ने शिशु, बाल, किशोर और तरुण चार वर्गों में भाग लिया।

प्रतियोगिता संस्कृत, संस्कृति बोध, विज्ञान, अंग्रेजी, वैदिक गणित, संगणक, मूर्तिकला, कथा कथन और आशु भाषण जैसे विषयों पर आधारित थी।विजेता प्रतिभागी सितंबर माह में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय सचिव डॉ. पवन मिश्रा ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर कई शिक्षाविद और संरक्षक आचार्य दीदी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें