गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती भेलवाघाटी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और मनरेगा जॉब कार्ड सहित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।

बच्चों को खेल सामग्री व अध्ययन सामग्री देकर पढ़ाई और खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मकसद सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं बल्कि लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है।













