Aba News

गिरिडीह में 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री सदिव्य सोनू ने दिलाई बेहतर भविष्य की उम्मीद

गिरिडीह झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सदिव्य सोनू ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित 14 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सोनू ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इन योजनाओं में प्रमुख सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण, विद्यालयों में मिट्टी भराई और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने वाले कार्य शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि सड़क, जलनिकासी, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को जाम और जलजमाव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं, विद्यालयों में मिट्टी भराई से बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने मंत्री सदिव्य सोनू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और गिरिडीह के विकास की नई राह खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें