Aba News

GIRIDIH: आलो साहा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक!

GIRIDIH: रांची के एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुनदाग में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स – राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह की बी.एन. साहा डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा आलो साहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय प्राचार्य ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि आलो साहा की मेहनत और सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें