Aba News

जल जमाव से सिरसिया-गादी मार्ग पर ग्रामीण बेहाल, सड़क पर उतरे लोग

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 12 सिरसिया से गादी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर जल जमाव ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात इतने खराब हैं कि पानी घरों में घुसने लगा है और बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। अचानक किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की स्थिति में लोगों को वैकल्पिक रास्ता खोजना पड़ रहा है।

इस मार्ग से गिरिडीह न्यू स्टेशन, गादी, बेलडीह, सुइयाटांड और मां छिन्नमस्तिके मंदिर जाने वालों का संपर्क भी बाधित हो रहा है। नगर निगम की अनदेखी से नाराज लोगों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त और निगम प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल जमाव नहीं हटा तो गिरिडीह-देवघर मार्ग पर धरना और चक्का जाम होगा।

मौके पर वार्ड पार्षद अजय रजक पहुंचे और जेसीबी से पानी निकालने का प्रयास कराया, लेकिन नाला पूरी तरह जाम होने से सफलता नहीं मिली। पार्षद ने कहा कि इस समस्या की जानकारी नगर आयुक्त और सदर विधायक सह मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को दी गई है और शीघ्र समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें