Aba News

गिरिडीह में साप्ताहिक जनता दरबार, डीसी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का भरोसा

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिलेभर से पहुंचे दर्जनों लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन, राशन, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, पेयजल, अबुआ आवास योजना और दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल जैसी मांगें प्रमुख रूप से सामने आईं।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसका उद्देश्य लोगों को त्वरित और प्रभावी समाधान देना है। उन्होंने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। इसी क्रम में डुमरी प्रखंड की वृद्ध महिला हलवा देवी को पेंशन का लाभ दिलाया गया और बिरनी प्रखंड में सड़क मरम्मती का कार्य भी पूरा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें