गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय प्रह्लाद कुमार धनवार न्याय के लिए भटकने को मजबूर हैं। करीब 20 साल पहले खरीदी गई जमीन पर अदालत से डिग्री मिलने के बावजूद उनके विपक्षी अब भी अवैध निर्माण कर रहे हैं। थाने से लेकर अनुमंडल कार्यालय, पुलिस अधीक्षक और यहां तक कि गिरिडीह उपायुक्त के दरबार तक वृद्ध ने गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

प्रह्लाद कुमार का कहना है कि साल 2006 में अदालत ने जमीन उनके पक्ष में डिग्री कर दी थी, फिर भी दखल उन्हें नहीं मिला। अब विपक्षियों द्वारा उसी भूमि पर मकान निर्माण किया जा रहा है। वृद्ध ने कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन विभागीय उदासीनता ने उन्हें निराश कर दिया।













