सरिया बाजार के पेठियाटांड़ में चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कैलाश मंडल के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद, 10 लाख रुपये के जेवरात और महंगे कपड़े समेत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति गायब हो गई। पीड़ित ने बताया कि रात को खाना खाकर परिवार सो गया था, लेकिन सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और पूरी अलमारी खाली थी।

कैलाश मंडल ने बताया कि घर निर्माण के लिए उन्होंने बैंक से बड़ी रकम निकाली थी, जिसे चोरों ने साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इसे इलाके की सबसे बड़ी चोरी की वारदात बता रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।













