गिरिडीह के बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में सर्राफा संघ की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें कई युवाओं ने पहली बार भाग लेकर उत्साह और जिम्मेदारी का परिचय दिया। सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने बताया कि हाल ही में गठित संगठन ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए यह पहल की है।

कार्यक्रम में मौजूद रेड क्रॉस चेयरमैन सह ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि संग्रहित रक्त से अनेक जीवन बचाए जा सकेंगे। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर की सफलता में सचिव राजन बर्णवाल, उपसचिव राजीव कुमार तरवे, संगठन मंत्री सुबोध वर्मन, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मन समेत कई पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।













