Aba News

गिरिडीह में सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, 6 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी

गिरिडीह में गुरुवार को झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम सफाई कर्मियों ने आक्रोश रैली निकालकर अपनी समस्याओं को सार्वजनिक किया। रैली के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, कलाकर्मी और आउटसोर्सिंग कर्मियों को वरीयता के आधार पर नियमित किया जाए। इसके अलावा पेंशन, ग्रेज्युटी, बीमा और समय पर वेतन-भुगतान की मांग भी की गई।

कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकार और निकाय कर्मियों के बीच हुए पुराने समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने मृत कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति देने और मध्यप्रदेश की तर्ज पर नियमितीकरण नीति लागू करने की मांग उठाई। फेडरेशन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी 6 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम के लगभग 200 सफाई कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें