Aba News

गिरिडीह में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में जमकर चली लाठियां-ईंट-पत्थर

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी गांव में जमीन विवाद ने आज उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ। आधा दर्जन से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए, जिनमें प्रवीण विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 40-50 लोग हथियार के साथ अचानक उनके नवनिर्मित मकान पर चढ़ आए और पथराव करने लगे, जिससे परिवार के कई लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें