गिरिडीह जिले के बनखंजो में बरसाती मौसम के बीच एक दर्दनाक विद्युत दुर्घटना सामने आई है। घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार के कारण घर में करंट फैल गया और इसी बीच प्लेट उठाने रसोई में गई सब्बीर अंसारी की बेटी खुशबू परवीन करंट की चपेट में आ गई। हादसे में वह बेहोश हो गईं और उनका एक हाथ अब ठीक से काम नहीं कर पा रहा है।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर मौजूद राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने भी विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाईटेंशन तार को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।












