Aba News

गिरिडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध ढिबरा लदा दो वाहन जब्त

गिरिडीह जिले के गावां इलाके में अवैध ढिबरा कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया। रेंजर अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गावां से गिरिडीह के लिए ढिबरा भेजा जा रहा है। इसी सूचना पर बनी टीम ने डोरंडा-पटना मुख्य मार्ग के पास घांघरीकुरा में छापेमारी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया।

वाहनों में भरा ढिबरा देखकर विभाग की टीम ने उन्हें जब्त कर वन प्रक्षेत्र परिसर ले जाया। एक ट्रक का टायर फटने से उसमें लदा माल ट्रैक्टर से ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, यह ढिबरा गिरिडीह के बड़े कारोबारियों को भेजा जा रहा था। फिलहाल, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें