लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया तो विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप था कि सरकार संविधान से खिलवाड़ कर रही है। सदन में “संविधान मत तोड़ो” जैसे नारे गूंजते रहे और विपक्षी सांसदों ने बिल की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया।
वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वह पहले भी अपने सिद्धांतों के लिए इस्तीफा दे चुके हैं और अगर जरूरत पड़ी तो फिर पीछे नहीं हटेंगे। शाह ने साफ कहा कि यह विधेयक जनता के हित में है और भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट करने के लिए लाया गया है।












