Aba News

गिरिडीह में सड़क बनी तालाब, जनता बेहाल – जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा तालाब के समीप सड़क की हालत वर्षों से बदहाल है। बरसात के मौसम में यह सड़क अब तालाब का रूप ले चुकी है, जहां रोजाना वाहन फंस जाते हैं और घंटों तक जाम की समस्या बनी रहती है। इस खतरनाक स्थिति ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक से लेकर सांसद और जिला प्रशासन तक सब चुप्पी साधे हुए हैं। समाजसेवी पवन कंधवे ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तुरंत मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो जनता मजबूरन आंदोलन और सड़क जाम का रास्ता अपनाएगी। लोगों का कहना है कि अब धैर्य टूट चुका है और प्रशासन को हर हाल में त्वरित कार्रवाई करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें