Aba News

भंडारीडीह में जमीन विवाद: दोनों पक्ष आमने-सामने, मामला पहुंचा थाना!

गिरिडीह के भंडारीडीह हल्का संख्या-09 में 11 डिसमिल जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहला पक्ष सलीम और पप्पू का कहना है कि उन्होंने यह भूमि 2017-18 में रजिस्ट्री के जरिए खरीदी थी और उस पर बना एक दुकान वर्तमान में गोदाम के रूप में उपयोग हो रहा है। वहीं दूसरा पक्ष—संजीदा बनो और उनकी बहनें—दावा कर रही हैं कि यह जमीन उनके पिता स्वर्गीय अली हुसैन ने जीवनकाल में ही बेटियों के नाम रजिस्ट्री कर दी थी।

 

संजीदा बनो ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि पहले पक्ष ने अवैध जमाबंदी कर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। खास बात यह है कि इसी मामले में एल.आर.डी.सी. द्वारा पहले पक्ष की जमाबंदी को पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका है। अब दोनों पक्षों के बीच तनाव गहराता जा रहा है और पुलिस थाने में सुनवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें