गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सलूजा गोल्ड कार्यालय में रेडक्रॉस के सहयोग से वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार ने किया। शिविर में कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें कंपनी कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सलूजा स्टील के निदेशक तरणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा है और सलूजा गोल्ड हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है।

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह किसी का जीवन बचाने का सबसे सरल और बड़ा माध्यम है। शिविर की सफलता में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शोहेल अख्तर, मो. अख्तर और मदन लाल विश्वकर्मा समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। सलूजा गोल्ड प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।













