Aba News

बालू घाटों की नीलामी पर सख़्त निर्देश, डीसी बोले—पारदर्शिता और अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को सख़्त दिशा-निर्देश दिए। झारखंड बालू खनन नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के घाटों की नीलामी विभागीय निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। डीसी ने स्पष्ट कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और आमजन को नीलामी से जुड़ी सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ नीलामी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और आगे की कार्ययोजना तय की गई।

उन्होंने आगे निर्देश दिया कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक मानसून सत्र में एनजीटी गाइडलाइन के अनुसार नदी तल से बालू उठाव और परिवहन पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। बैठक में पूर्वी व पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी व सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें